रांची में भारी बारिश से गेतलसूद डैम का जलस्तर खतरे के करीब, दो रेडियल गेट खोले गए

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदियां और जलाशय उफान पर हैं। राजधानी रांची स्थित स्वर्णरेखा नदी पर बने गेतलसूद डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए शनिवार सुबह प्रशासन ने डैम के दो रेडियल गेट खोल दिए। जल पथ प्रमंडल, रांची के कार्यपालक अभियंता के अनुसार, शनिवार सुबह 7:15 बजे गेतलसूद डैम का जलस्तर 1934.30 आरएल फीट दर्ज किया गया। डैम की कुल जल धारण क्षमता 1936 आरएल फीट है।

जलस्तर 1934 आरएल फीट के पार पहुंचने के बाद विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पानी की निकासी और जलप्रवाह को नियंत्रित करने के लिए दो रेडियल गेट खोलने का निर्णय लिया।लगातार बारिश के बीच डैम का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। लोगों से नदी और जलाशयों के आसपास सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *