रिम्स निदेशक के इस्तीफे पर सियासत तेज, भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर साधा निशाना

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) के निदेशक के इस्तीफे के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस पूरे मामले को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बावरी ने कहा कि रिम्स में टेंडर और अन्य प्रशासनिक मामलों में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को निदेशक राजकुमार के रहते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी कारण मंत्री ने लगातार निदेशक पर दबाव बनाया, जिसके चलते उन्हें आखिरकार इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
अमर कुमार बावरी ने सीआईडी जांच को भी सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह पूरा घटनाक्रम स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका में हुआ। उनका आरोप है कि पहले माहौल बनाया गया और फिर निदेशक के इस्तीफे तक स्थिति पहुंचा दी गई।
भाजपा ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि रिम्स जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में प्रशासनिक हस्तक्षेप और राजनीतिक दबाव चिंताजनक है। वहीं, रिम्स निदेशक के इस्तीफे के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *