रांची के अंजुमन अस्पताल में मोबाइल चोर पकड़ा गया, चोरी के फोन और लेडीज पर्स के साथ पुलिस के हवाले

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची के अंजुमन अस्पताल में मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान आयुष गिरी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आयुष गिरी मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और फिलहाल रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र में रह रहा था। युवक के पास से चोरी का मोबाइल फोन मिलने के साथ एक लेडीज पर्स भी बरामद किया गया है। घटना के बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। अब मामले में पुलिस की जांच के बाद ही चोरी से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *