झारखंड में आज मौसम का डबल अटैक: रांची समेत 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को रांची समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, आज राज्यभर में कई स्थानों पर झमाझम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने रांची, हजारीबाग, देवघर समेत कुल 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं कुछ जिलों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। विभाग के अनुसार रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर और दुमका सहित कई जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, खुले मैदानों में न जाने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *