JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, 7 वांछित आरोपियों की तलाश में कई जिलों में छापेमारी

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच तेज हो गई है। मामले की जांच कर रही CID ने सात वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ जारी वारंट के तामिले को लेकर राज्य के अलग-अलग जिलों में छापेमारी की है। यह कार्रवाई CID थाना कांड संख्या 16/2026 के तहत की जा रही है। CID के मुताबिक, जिन आरोपियों की तलाश जारी है, उनमें रांची के नामकुम निवासी आदित्य पांडेय, टाटीसिलवे निवासी पवन कुमार सिंह, पलामू के रविशंकर कुमार और संतोष कुमार सिंह, बोकारो के सानन्द प्रकाश, हजारीबाग के लालू कुमार यादव और गिरिडीह के सौरभ कुमार पांडेय शामिल हैं।

ओएमआर कार्बन कॉपी की स्क्रूटनी शुरू
जांच के दौरान CID को प्राप्त OMR कार्बन कॉपी की स्क्रूटनी और मिलान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि अभ्यर्थियों की मूल OMR और कार्बन कॉपी में किसी तरह की छेड़छाड़, बदलाव या अनियमितता तो नहीं हुई। सात वांछित आरोपियों की तलाश और OMR कॉपियों की जांच को मामले में अहम कदम माना जा रहा है। CID की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की संभावना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *