24 मई तक झारखंड में मौसम का डबल अटैक, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में 24 मई तक तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

सोमवार देर शाम राजधानी रांची समेत कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा, गरज और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय स्थानीय सिस्टम की वजह से राज्य में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, धनबाद, हजारीबाग और कोडरमा समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज आंधी, भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।

21 से 24 मई तक येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 21 मई से 24 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, बादल गरजने और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *