चतरा में जनता दरबार, DC रवि आनंद ने सुनी आम लोगों की समस्याएं

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

चतरा: समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने जिले के अलग-अलग प्रखंडों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे।

जनता दरबार में जमीन से जुड़े विवाद, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित कई मामलों को लोगों ने उपायुक्त के सामने रखा। DC ने एक-एक कर लोगों की बात सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त रवि आनंद ने अधिकारियों से कहा कि जनता से प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निपटारा करते हुए समस्याओं के समाधान में तेजी लाई जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसे भी सुनिश्चित करने को कहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *