रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 25 सितंबर को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। करीब एक महीने के अंतराल के बाद होने जा रही इस बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में भी नजरें टिकी हैं। कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए जाने की संभावना है। इनमें जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा पथ निर्माण, ऊर्जा, खाद्य आपूर्ति समेत अन्य विभागों के एजेंडों को भी मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जा सकता है। लंबे अंतराल के बाद होने वाली इस बैठक में सरकार की प्राथमिकताओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श संभव है। ऐसे में 25 सितंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है और सरकार कौन से अहम फैसले लेती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।