सीतामढ़ी में जिला पार्षद के पति की गोली मारकर हत्या, भड़के ग्रामीणों ने पुलिस की 8 गाड़ियों में की तोड़फोड़

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में शनिवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले जिला परिषद सदस्य के पति बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोशित होकर जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने कथित आरोपियों के घर में आग लगा दी। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।

पुलिस टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस दौरान ट्रैफिक थानाध्यक्ष समेत कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। आक्रोशित लोगों ने SP की गाड़ी समेत पुलिस की करीब 8 गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है। पुलिस की टीमें उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल अपराधियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *