खूंटी में भीषण सड़क हादसा: डाइर मेला देखकर लौट रहे चार युवकों की मौत, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

खूंटी: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि सभी युवक डाइर मेला देखकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मेले से खुशी-खुशी लौट रहे युवकों की मौत की खबर से परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *