शहीदों के आश्रितों को मिलेगी बेहतर सहायता, झारखंड में बनी राज्य स्तरीय समन्वय समिति

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: वीर परिवारों और शहीद जवानों के आश्रितों को कानूनी एवं सामाजिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में झारखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत नालसा वीर परिवार सहायता योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है।

सरकार ने ‘निदेशक राज्य सैनिक कल्याण निदेशालय, रांची’ को इस समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया है। यह निर्णय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) द्वारा भेजे गए पत्र के आधार पर लिया गया है।

बताया गया है कि योजना के पैरा 12.4 के तहत गठित यह समिति वीर नारियों, शहीदों के परिजनों और सैन्य परिवारों तक कानूनी सहायता, सरकारी योजनाओं और अन्य जरूरी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करेगी।

सरकार का मानना है कि इस पहल से वीर परिवारों को त्वरित सहायता मिलने के साथ-साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सरलता से उपलब्ध हो सकेगा। समिति विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का कार्य करेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *