रांची: भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन सत्य, ज्ञान, धर्म, नैतिकता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनकी महान रचना रामायण भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आदर्श जीवन का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं। इस अवसर पर समाज में समरसता, मानवीय मूल्यों और नैतिक चेतना को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। नेताओं ने महर्षि वाल्मीकि की सांस्कृतिक विरासत और उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती, मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीरज पासवान, राजेंद्र पासवान, भगत वाल्मीकि, सीमा पासवान, विमल बैठा, योगेंद्र लाल, राजीव लाल, विनोद राजन, सत्येंद्र रजक, धर्मेंद्र राम, गोविंद वाल्मीकि और चंदन बैठा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
You May also Like
- More News:
- Jharkhand News
- Ranchi News
- the News varta
- झारखंड न्यूज
- रांची न्यूज
- Hemant Soren
- Jharkhand Breaking News
- हेमंत सोरेन
- Jharkhand Police
- Breaking News
- Jharkhand crime news
- रांची पुलिस
- Jharkhand High Court
- Ranchi Breaking News
- झारखंड पुलिस
- झारखंड हाईकोर्ट
- झारखंड सरकार
- Jharkhand Latest News
- झारखंड क्राइम न्यूज
- Ranchi Police