रांची में पहली बार डूरंड कप का आगाज, 138 साल पुरानी फुटबॉल विरासत का बना गवाह झारखंड

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची ने शनिवार को खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप के रांची चरण का भव्य उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। पहली बार रांची इस प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, जिससे खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

डूरंड कप की शुरुआत वर्ष 1888 में ब्रिटिश अधिकारी सर हेनरी मॉर्टिमर डूरंड ने शिमला में की थी। उनके नाम पर ही इस टूर्नामेंट का नाम डूरंड कप रखा गया। यह एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट माना जाता है। शुरुआत में इसमें केवल सेना की टीमें हिस्सा लेती थीं, लेकिन बाद में भारतीय क्लबों की भागीदारी से यह देश के सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंटों में शामिल हो गया। वर्ष 1940 में मोहम्मडन स्पोर्टिंग डूरंड कप जीतने वाला पहला भारतीय क्लब बना था।

रांची में डूरंड कप का आयोजन झारखंड के खिलाड़ियों और फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे राज्य में फुटबॉल को नई पहचान और युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *