झारखंड को इन्वेस्टमेंट हब बनाने की दिशा में सरकार सक्रिय : हेमन्त सोरेन

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: मुख्यमंत्री Hemant Soren से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश और नई औद्योगिक नीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष दिलू पारिख, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष डी.बी. सुंदर रमन, सीआईआई ईस्टर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर देव ज्योति तथा सीआईआई झारखंड हेड प्रभात कुमार शामिल थे।

बैठक के दौरान सीआईआई प्रतिनिधियों ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच 2026 में झारखंड सरकार की भागीदारी और यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री को बधाई दी। प्रतिनिधियों ने कहा कि इन प्रयासों से झारखंड को मजबूत निवेश संभावनाओं वाला राज्य के रूप में पहचान मिली है और निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा कि दावोस में आयोजित वैश्विक आर्थिक मंच पर झारखंड ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि राज्य असीम संभावनाओं से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंड निवेश के लिए पूरी तरह अनुकूल राज्य है और सरकार औद्योगिक विकास को गति देने के लिए बेहतर कार्य योजनाओं पर लगातार काम कर रही है।

इस अवसर पर सीआईआई प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड तेजी से उभरता हुआ इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बन रहा है। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर औद्योगिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की इच्छा जताई। प्रतिनिधिमंडल ने पॉलिसी डेवलपमेंट प्रोसेस में नॉलेज और इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में सहयोग देने की बात भी कही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *