टंडवा में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े सुशी इंफ्रा के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

चतरा: जिले के टंडवा थाना क्षेत्र से रविवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है। उड़सू गांव में चंद्रगुप्त कोल परियोजना में काम कर रही सुशी इंफ्रा कंपनी के कार्यालय पर दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 2:25 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोश अपराधी सुशी इंफ्रा के कार्यालय के पास पहुंचे। इसके बाद अपराधियों ने कार्यालय को निशाना बनाते हुए करीब आठ राउंड हवाई फायरिंग की। गोलियों की आवाज से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग के बाद चारों अपराधी मोटरसाइकिल से टंडवा की ओर फरार हो गए। जिस भवन में कंपनी का कार्यालय संचालित हो रहा है, वह स्थानीय निवासी जीवन दास का बताया जा रहा है। इसी भवन के एक हिस्से में पिछले करीब चार वर्षों से सुशी इंफ्रा के जीएम आर.एस. यादव का निजी कार्यालय चल रहा था, जहां से उत्खनन कार्य का संचालन किया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही टंडवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से 7 से 8 खोखे बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के साथ अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। दिनदहाड़े कंपनी कार्यालय पर हुई इस फायरिंग ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले के पीछे की वजह और अपराधियों की पहचान का पता लगाने में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *