रांची के कोकर में टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर में भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: राजधानी रांची में रविवार को एक बड़े अग्निकांड से अफरा-तफरी मच गई। सदर थाना क्षेत्र के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टाटा मोटर्स के सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि परिसर में खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार को सर्विस सेंटर के खुले परिसर और वर्कशॉप में खड़ी गाड़ियों से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते धुआं आग की तेज लपटों में बदल गया। कुछ ही देर में आग ने आसपास खड़े कई वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने की सूचना मिलते ही सर्विस सेंटर के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड तथा पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि, आग बुझाए जाने तक सर्विस सेंटर परिसर में खड़ी कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *