प्रिंस खान गैंग के आर्थिक नेटवर्क पर वार, दो करीबी सहयोगी पुलिस के हत्थे चढ़े

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

चतरा: कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गैंग के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंग के दो अहम सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से गिरोह के आर्थिक नेटवर्क को संचालित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। दोनों आरोपी हवाला के जरिए रुपये का लेन-देन, गैंग के शूटरों तक पैसे पहुंचाने और विभिन्न जगहों की रेकी करने का काम करते थे।

एसपी चतरा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 10 जुलाई 2026 को हंटरगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान भोजपुर (बिहार) के कायम नगर निवासी अशफाक आलम और धनबाद के मूल निवासी तथा वर्तमान में भोजपुर में रह रहे सहाब अंसारी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन से प्रिंस खान गैंग के सदस्यों और शूटरों के बीच हुए आर्थिक लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने विदेश से जुड़े आर्थिक संपर्कों और हवाला के माध्यम से रकम के लेन-देन की बात भी स्वीकार की है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन और गैंग से जुड़े ट्रांजैक्शन का डिजिटल रिकॉर्ड बरामद किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सहाब अंसारी के खिलाफ बिहार और झारखंड के विभिन्न थानों में लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध और उसके आर्थिक तंत्र को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *