बिहार: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत के बाद पार्टी में उत्साह का माहौल है। जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनता के विश्वास और लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने जनसुराज को समर्थन देकर यह साबित कर दिया कि मतदाता अब बदलाव की राजनीति चाहते हैं।

उदय सिंह ने कहा कि जनता ने अहंकार और पुरानी राजनीतिक सोच को नकारते हुए प्रशांत किशोर को स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने बांकीपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि प्रशांत किशोर विधानसभा में एक मजबूत और प्रभावी विधायक की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा करना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ सदन में उठाया जाएगा।