झारखंड पुलिस कर्मियों और चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के कल्याण पर होगी अहम बैठक, सहायता राशि स्वीकृति पर लगेगी मुहर

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड पुलिस के जवानों और चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 5 जून को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक (DGP) करेंगे।

बैठक का मुख्य एजेंडा झारखंड पुलिस सहाय्य एवं कल्याण कोष तथा झारखंड पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी कल्याण कोष के अंतर्गत प्राप्त सहायता राशि संबंधी प्रस्तावों पर विचार कर उन्हें स्वीकृति प्रदान करना है। इसके तहत विभिन्न मामलों में लंबित सहायता आवेदनों की समीक्षा की जाएगी और पात्र कर्मियों व कर्मचारियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर निर्णय लिया जाएगा।

इसके अलावा बैठक में पुलिस बल के कल्याण से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है। विशेष शाखा के डाटा सेंटर प्रभारी द्वारा एक विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, संबंधित शाखाओं के प्रतिनिधि तथा कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों से पुलिस कर्मियों और चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के कल्याण से जुड़ी कई लंबित प्रक्रियाओं को गति मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *