धनबाद: के वासेपुर इलाके में सोमवार सुबह फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। भुली मोड़ के पास अज्ञात हमलावरों ने अंडा कारोबारी सानु खान और उसके भाई फहीम खान को गोली मार दी। दोनों को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से 7 खोखे बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान में जुटी है।

फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।