रांची: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित हवाई नगर रोड नंबर-7 के पास सड़क हादसे में बाइक सवार CRPF का एक जवान घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, JH 01DG 6316 नंबर की कार ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में CRPF जवान के मुंह और छाती में चोट आई है। घटना के बाद घायल जवान को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया गया। फिलहाल जवान की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।