तुपुदाना में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, कुछ दिन पहले इसी घर के युवक की भी हुई थी मौत; हत्या की आशंका से सनसनी

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सहेदा में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं, महिला के परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले इसी घर के एक युवक का शव भी आंगन में पेड़ से लटका हुआ मिला था। अब महिला का शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *