बैरिकेडिंग पर भिड़े ABVP कार्यकर्ता-पुलिस, फिर शुरू हुआ डिटेन का दौर

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को ABVP के विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुरानी विधानसभा के पास विधानसभा की ओर बढ़ रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने पुरानी विधानसभा के पास कई स्तर की बैरिकेडिंग की थी। बड़ी संख्या में छात्र और ABVP कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के पास जुटे रहे और विधानसभा की ओर बढ़ने का प्रयास करते रहे।

पुलिस ने शुरू की डिटेन की कार्रवाई

स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने ABVP कार्यकर्ताओं और छात्रों को डिटेन कर बसों में बैठाना शुरू किया। कई प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर मौके से हटाया गया।

लाठीचार्ज के विरोध में था प्रदर्शन

ABVP की ओर से यह विधानसभा घेराव कार्यक्रम पूर्व में हुए लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता रांची पहुंचे थे।

भारी पुलिस बल रहा तैनात

प्रदर्शन को देखते हुए पुरानी विधानसभा और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और पूरे हालात की निगरानी करते रहे।

बसों में बैठाकर प्रदर्शन स्थल से हटाया गया

फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर मौके से हटाया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है। विधानसभा घेराव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। वहीं, ABVP के प्रदर्शन और प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *