रांची में सजी महिलाओं की रचनात्मकता की दुनिया, ‘लुक एट दैट–राखी एडिट’ में दिखा हुनर और आत्मनिर्भरता का संगम

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची में शुक्रवार को आयोजित ‘लुक एट दैट–एडिशन 16, राखी एडिट’ महिलाओं की प्रतिभा, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता का शानदार उत्सव बनकर उभरा। राखी पर्व के विशेष अवसर पर आयोजित इस प्रदर्शनी में शहरवासियों को महिलाओं द्वारा तैयार किए गए आकर्षक और अनोखे उत्पादों की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं विधायक कल्पना सोरेन ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर महिला उद्यमियों से संवाद किया। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड की महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं और ऐसे मंच उनके सपनों को नई उड़ान देने का काम करते हैं।

प्रदर्शनी में राखी, हैंडमेड ज्वेलरी, फैशन उत्पाद, होम डेकोर, हस्तशिल्प और कई स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए गए थे। आगंतुकों ने इन उत्पादों में खास रुचि दिखाई और महिला उद्यमियों के कार्यों को सराहा। पूरे आयोजन में उत्साह, रचनात्मकता और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

कल्पना सोरेन ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना समाज और राज्य के विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल महिलाओं को अपने हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित करते हैं।

आयोजन ने स्थानीय महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और नए ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर दिया। साथ ही यह कार्यक्रम महिलाओं के आत्मविश्वास, नवाचार और व्यवसायिक क्षमता को सामने लाने का प्रभावी मंच साबित हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *