हिनू में मैनपावर एजेंसी के ऑफिस में भीषण आग, करीब 2 करोड़ के नुकसान का अनुमान

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची के हिनू इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शिवा प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कार्यालय को अपनी चपेट में ले लिया और कार्यालय का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। सुबह कार्यालय से धुआं और आग की लपटें निकलती देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी एजेंसी के प्रोपराइटर को दी। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आग की इस घटना में करीब दो करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग को आसपास के इलाके में फैलने से रोक लिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *