रांची में क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा मौका, 5-6 अक्टूबर को मिलेंगे भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के टिकट

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है। मैच के लिए आम दर्शकों के टिकट 5 और 6 अक्टूबर को उपलब्ध होंगे। जेएससीए की ओर से बताया गया है कि ऑफलाइन टिकट खरीदने के लिए स्टेडियम के पश्चिमी छोर पर विशेष काउंटर बनाए जाएंगे। यहां से दर्शक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट ले सकेंगे। हालांकि, दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक काउंटर पर लंच ब्रेक रहेगा। टिकटों की बिक्री में भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए एक व्यक्ति को अधिकतम दो टिकट खरीदने की अनुमति होगी। टिकट निर्धारित नियमों के तहत ही दिए जाएंगे।

ऑफलाइन बिक्री के साथ क्रिकेट प्रशंसकों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग का विकल्प भी रखा गया है। दर्शक District.in के माध्यम से अपनी सीट बुक कर सकते हैं। अलग-अलग कैटेगरी के टिकटों की कीमत और अन्य जानकारी पहले ही जारी की जा चुकी है। 9 अक्टूबर के मुकाबले को लेकर जेएससीए की तैयारियां तेज हैं। स्टेडियम में दर्शकों की सुविधा, प्रवेश व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रांची में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसकों के पहुंचने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *