कैपिटल हिल-कावेरी होटल परिवार को बड़ा झटका, लव भाटिया की संदिग्ध मौत

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: रांची के चर्चित होटल कारोबारी और कैपिटल हिल एवं कावेरी होटल समूह से जुड़े व्यवसायी आशीष भाटिया के पुत्र लव भाटिया उर्फ अभिमन्यु भाटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रिम्स में हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि उनकी मौत जहर खाने से हुई। रिपोर्ट के अनुसार शरीर में जहर तेजी से फैल गया था, जिसके कारण डॉक्टर तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचा नहीं सके।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर लव भाटिया ने नाश्ता करने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घर के कर्मचारियों ने उन्हें बाथरूम में उल्टी करते हुए देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। आनन-फानन में उन्हें रांची के लालपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद शहर के कारोबारी और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग भाटिया परिवार के आवास पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।

17 साल पुराने अपहरण कांड की भी ताजा हुई यादें

लव भाटिया का नाम वर्ष 2009 के चर्चित अपहरण कांड में भी सामने आया था। 30 जुलाई 2009 को अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया था। उस समय रांची पुलिस ने तत्कालीन एसएसपी के नेतृत्व में अभियान चलाकर उन्हें सकुशल बरामद किया था। इस हाईप्रोफाइल मामले ने उस वक्त पूरे राज्य में सनसनी फैला दी थी।

लव भाटिया की अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध है। परिवार और करीबी लोगों के बीच मातम का माहौल है, जबकि लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं, जिसने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *