गिरिडीह: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज गिरिडीह पहुंचे और हरसिंहरायडीह स्थित स्मृति-शेष सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके अंतिम संस्कार के बाद अब आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए लगातार लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।