JSSC CGL पेपर लीक केस में CID का बड़ा एक्शन, सफल अभ्यर्थियों समेत 4 गिरफ्तार

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और फर्जीवाड़े की जांच कर रही CID को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान CID ने शुक्रवार देर शाम चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। शनिवार को सभी आरोपियों को अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सफल अभ्यर्थी निकले आरोपी CID के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार साव, विजय कुमार तिवारी, आनंद कुमार सिंह और उमेश कुमार राय के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि चारों JSSC CGL परीक्षा के अभ्यर्थी थे और परीक्षा में सफल भी घोषित किए गए थे। जांच एजेंसी को इन अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और फर्जीवाड़े से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। इन्हीं आधारों पर चारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बड़े नेटवर्क की तलाश में CID चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद CID अब पूरे मामले के नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है। जांच अधिकारियों को आशंका है कि गिरफ्तार आरोपी पेपर लीक और परीक्षा में धांधली से जुड़े किसी बड़े सिंडिकेट का हिस्सा हो सकते हैं। CID अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसके तार कहां तक जुड़े हुए हैं। जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और गिरफ्तारियां तथा नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *