राँची समेत 10 जिलों पर मौसम का डबल अटैक, भारी बारिश और वज्रपात का खतरा

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

राँची: झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी राँची समेत राज्य के 10 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक राँची, जमशेदपुर, हजारीबाग, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, खूँटी, रामगढ़, गिरिडीह और आसपास के जिलों में आज तेज बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं।

वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। IMD ने स्थिति को देखते हुए कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से खुले मैदानों व पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *