सीएम हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 दीपाली रिया, साझा किया संघर्ष और सफलता का सफर

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का खिताब अपने नाम करने वाली दीपाली रिया ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें इस प्रतिष्ठित उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुलाकात के दौरान दीपाली रिया ने मुख्यमंत्री को अपने संघर्ष, मेहनत और सफलता की कहानी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का ताज हासिल करना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है, जिसके लिए उन्होंने एक वर्ष से अधिक समय तक लगातार तैयारी की। रैंप वॉक, ग्रूमिंग सेशन और इंटरव्यू राउंड की तैयारियों में उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मेहनत की।

दीपाली ने बताया कि 29 मार्च 2026 को रांची में आयोजित मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 प्रतियोगिता में उन्होंने यह खिताब जीता। बोकारो की रहने वाली दीपाली की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपाली रिया भविष्य में भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर नई उपलब्धियां हासिल कर झारखंड का नाम रोशन करेंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *