सचिवालय सेवा अधिकारियों के लिए विभागीय परीक्षा का शेड्यूल जारी, 22-23 अगस्त को एग्जाम; 6 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड सचिवालय सेवा में कार्यरत सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों के लिए विभागीय परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। राजस्व परिषद, झारखंड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। सेवा संपुष्टि (कन्फर्मेशन) और पदोन्नति के लिए इस परीक्षा में सफल होना अनिवार्य है।

राजस्व परिषद के उप सचिव घनश्याम प्रसाद के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। पात्र अधिकारी 6 जुलाई से परिषद के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां :

ऑनलाइन आवेदन शुरू : 6 जुलाई 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 5 अगस्त 2026

नोडल अधिकारी द्वारा सत्यापन : 12 अगस्त 2026 तक

एडमिट कार्ड जारी : 17 अगस्त 2026 से

विभागीय परीक्षा : 22 एवं 23 अगस्त 2026

राजस्व परिषद ने आरक्षण श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए भी जरूरी निर्देश जारी किए हैं। अधिसूचना के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों को न्यूनतम उत्तीर्णांक में मिलने वाली छूट का लाभ तभी मिलेगा, जब वे ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपनी आरक्षण श्रेणी का सही विवरण दर्ज करेंगे। आवेदन में श्रेणी का उल्लेख नहीं करने पर उन्हें सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के समान उत्तीर्णांक प्राप्त करना होगा।

विभागीय नियमों के तहत इस परीक्षा को उत्तीर्ण किए बिना सचिवालय सेवा के अधिकारियों की सेवा संपुष्टि और पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती। ऐसे में पात्र अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर आवेदन करने और परीक्षा की तैयारी शुरू करने की सलाह दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *