रांची: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष Sudesh Mahto ने गुरुवार को Santosh Kumar Gangwar से लोकभवन, रांची में मुलाकात कर रांची विश्वविद्यालय के छात्रों की विभिन्न समस्याओं और छात्रावास से जुड़े मुद्दों को उठाया।
मुलाकात के दौरान सुदेश महतो ने विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को हो रही परेशानियों से राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने छात्रावासों की स्थिति, छात्रों की बुनियादी सुविधाओं और शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।
सुदेश महतो ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने राज्यपाल से छात्र कल्याण से जुड़े मामलों में शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और सुविधाएं मिल सकें।
राज्यपाल से मिले सुदेश महतो, रांची विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्याओं पर की चर्चा
Leave a Comment