झारखंड में 17 नई महिला सुपरवाइजरों की तैनाती, समाज कल्याण निदेशालय ने जारी की पोस्टिंग सूची

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधीन समाज कल्याण निदेशालय ने नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं (महिला सुपरवाइजर) की पदस्थापना सूची जारी कर दी है। निदेशालय के आधिकारिक आदेश (पत्रांक-1283) के तहत झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की अनुशंसा पर नियुक्त 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को राज्य के विभिन्न जिलों और परियोजनाओं में पदस्थापित किया गया है।

जानकारी के अनुसार, समाज कल्याण निदेशालय में 8 जून को आयोजित स्थापना समिति की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक में लिए गए फैसलों तथा आदेश की कंडिका-9 के आधार पर सभी नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं की जिला एवं परियोजना स्तर पर तैनाती को अंतिम रूप दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्तियां योगदान की तिथि से अस्थायी एवं परिक्ष्यमान आधार पर प्रभावी मानी जाएंगी। साथ ही, उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित वेतनमान और सेवा शर्तों का लाभ मिलेगा।

किसे कहां मिली तैनाती

गुड़िया कुमारी – चतरा (सिमरिया)

ऊषा निषाद – साहेबगंज (बरहरवा)

मुन्नी कुमारी – धनबाद (धनबाद सदर)

संगीता कुमारी – बोकारो (चंदनकियारी)

दीपिका कुमारी – गिरिडीह (धनवार)

सत्या कुमारी – गोड्डा (पोड़ैयाहाट)

अनिता कुमारी – धनबाद (टुंडी)

सच्ची रानी – पलामू (तरहसी)

पूजा गुप्ता – साहेबगंज (मंडरो)

प्रतिभा कुमारी – देवघर (मारगोमुंडा)

रेखा कुमारी – कोडरमा (डोमचांच)

गुड़िया कुमारी – हजारीबाग (चौपारण)

काजल कुमारी – गिरिडीह (गांवा)

पूजा कुमारी – गिरिडीह (धनवार)

छाया कुमारी – पश्चिमी सिंहभूम (सोनुवा)

कुमारी दामिनी पाण्डेय – पलामू (पाटन)

प्रिया कुमारी – जामताड़ा (करमाटांड़)

विभाग की ओर से जारी इस आदेश के बाद संबंधित महिला पर्यवेक्षिकाओं को अपने आवंटित जिलों एवं परियोजनाओं में योगदान देने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *