चाईबासा: जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र के रूटुगुटू जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
हाल ही में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने दुर्गम जंगलों में छिपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा खोज निकाला।
बरामद सामग्री में एक एसएलआर राइफल, एक कार्बाइन, एसएलआर की मैगजीन, 182 जिंदा कारतूस, बड़ी संख्या में खाली कारतूस और एके-47 का खोखा शामिल है। इसके अलावा पांच किलो जिलेटिन, डेटोनेटर और कॉर्टेक्स वायर भी जब्त किए गए हैं।
सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करने के रूप में देखा जा रहा है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।