हज़ारीबाग़: पवित्र रमज़ान के अंतिम शुक्रवार ‘अलविदा जुमे’ पर हज़ारीबाग़ की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुटे। सुबह से ही मस्जिदों के आसपास रौनक बढ़ गई थी और नमाज के दौरान माहौल पूरी तरह इबादत और आध्यात्मिकता से सराबोर रहा।
नमाज के बाद लोगों ने देश में शांति, सद्भाव और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। रोजेदारों ने रमज़ान के पवित्र महीने को भावुकता के साथ विदाई देते हुए अल्लाह से अपनी इबादतों की कबूलियत की प्रार्थना की।
इस मौके पर मस्जिदों में नमाजियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। साथ ही प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई, जिससे पूरे शहर में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।
अलविदा जुमे के अवसर पर शहर में आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश गूंजता नजर आया, जिसने सामाजिक समरसता को और मजबूत किया।