राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Bokaro: बिहार-झारखंड के पूर्व मंत्री और गोमिया के लोकप्रिय नेता स्वर्गीय माधवलाल सिंह का गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. गोमिया प्रखंड के साड़म स्थित बोकारो नदी तट पर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई. अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरा घाट जनसैलाब में बदल गया.

बताया गया कि Madhavlal Singh का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद Pulse Hospital में इलाज के दौरान निधन हो गया था. निधन की खबर फैलते ही गोमिया और पूरे बोकारो जिले में शोक की लहर दौड़ गई थी.

अंतिम यात्रा के दौरान सड़क किनारे खड़े लोग नम आंखों से अपने “माधव बाबू” को श्रद्धांजलि देते नजर आए. क्षेत्र के लोगों के अनुसार, माधवलाल सिंह सिर्फ एक राजनेता नहीं बल्कि गरीबों और जरूरतमंदों की आवाज थे. सामाजिक सरोकारों से जुड़े उनके कार्यों ने उन्हें जनता के बीच खास पहचान दिलाई थी.

अंतिम संस्कार से पहले झारखंड पुलिस के सशस्त्र बलों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. मातमी धुन और राजकीय सम्मान के बीच समर्थकों ने “माधव बाबू अमर रहें” और “गोमिया का एक लाल कैसा हो, माधवलाल जैसा हो” जैसे नारों के साथ अपने नेता को भावभीनी विदाई दी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *