Ranchi: झारखंड सरकार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों के लिए नई गाड़ियों की खरीद का निर्णय लिया है। राज्य के छह विभागों के लिए कुल 78 वाहनों की खरीद की जाएगी। इनमें वोक्सवैगन वर्चुस, महिंद्रा बोलेरो नियो, महिंद्रा बोलेरो (BS6), मारुति ब्रेजा और होंडा अमेज जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
इस संबंध में फैसला मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक पदवर्ग समिति की बैठक में लिया गया। इस समिति में विकास आयुक्त, कार्मिक सचिव, वित्त सचिव और योजना एवं विकास सचिव भी सदस्य के रूप में शामिल हैं।
सरकार द्वारा खरीदी जाने वाली ये गाड़ियां पथ निर्माण विभाग, वित्त विभाग, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, योजना एवं विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और विधि विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
विभागवार वाहनों की खरीद:
पथ निर्माण विभाग: 1 वोक्सवैगन वर्चुस
वित्त विभाग: 4 महिंद्रा बोलेरो नियो
मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग: 24 महिंद्रा बोलेरो नियो
योजना एवं विकास विभाग: 20 महिंद्रा बोलेरो नियो
ग्रामीण विकास विभाग: 24 महिंद्रा बोलेरो (BS6)
विधि विभाग (प्रधान न्यायाधीश स्तर): 4 होंडा अमेज
विधि विभाग (उपनिबंधक): 1 मारुति ब्रेजा
सरकार का मानना है कि नई गाड़ियों से विभागीय अधिकारियों के आवागमन और प्रशासनिक कार्यों में सुविधा होगी, जिससे सरकारी कामकाज को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।