रांची: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित गढ़ाटोली में देर रात तनवीर उर्फ बाबू नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, शाहरूख नाम के युवक ने तनवीर उर्फ बाबू को गोली मारी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।