राँची: राजधानी के हटिया क्षेत्र में एक जंगली हाथी के देखे जाने से मंगलवार को अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सुबह स्थानीय लोगों ने हाथी को रिहायशी इलाके के आसपास घूमते देखा, जिसके बाद तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों में माइकिंग कर लोगों से घरों के भीतर रहने और भीड़ न लगाने की अपील की गई है।
घटना की जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई है। विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और उसे सुरक्षित रूप से जंगल की ओर वापस भेजने की तैयारी कर रही है।
प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और स्थिति सामान्य होने तक सावधानी बरतें।