झारखंड में अफीम माफिया पर शिकंजा, CID की हाई-लेवल बैठक आज

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड में अवैध अफीम की खेती और नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। इस कड़ी में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने राज्यभर में चल रहे अभियानों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

यह बैठक डीजीपी की अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें रांची समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य दुर्गम इलाकों में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए चलाए गए अभियानों की प्रगति की समीक्षा करना है।

इसके साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी पर अब तक की कार्रवाई का आकलन किया जाएगा और भविष्य के लिए सख्त रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में चतरा, पलामू, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, हजारीबाग, लातेहार और खूंटी के एसपी भी मौजूद रहेंगे।

पुलिस विभाग का लक्ष्य है कि राज्य में नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जाए और युवाओं को इस जाल में फंसने से बचाया जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *