रांची में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, जेपी मार्केट में कारीगर पर धारदार हथियार से हमला

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेपी मार्केट में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। टेस्टी अंदाज के पास स्थित एक बेक शॉप में अज्ञात व्यक्ति ने टेस्टी अंदाज के कारीगर पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना में कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

फिलहाल हमलावर की पहचान और हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस जांच के बाद ही हमले की पूरी वजह और आरोपी के संबंध में जानकारी सामने आ सकेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *