साहिबगंज में अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, बिहार-झारखंड STF की संयुक्त छापेमारी में कई हथियार बरामद

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Sahibganj: sahebganj के रांगा थाना क्षेत्र स्थित केंदुआ आमगाछी में बिहार और झारखंड STF की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक अर्ध निर्मित हथियार, हथियार बनाने की मशीनें और भारी मात्रा में उपकरण जब्त किए हैं.

जानकारी के अनुसार बिहार की राजधानी Patna में अवैध हथियार के साथ पकड़े गए एक युवक से पूछताछ के बाद इस फैक्ट्री का सुराग मिला था. युवक की निशानदेही पर बिहार STF ने साहिबगंज पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया.

पुलिस टीम जब केंदुआ आमगाछी स्थित संदिग्ध मकान पर पहुंची तो घर बंद मिला. इसके बाद ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया. तलाशी के दौरान मौके से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली तीन लेथ मशीन, लोहे को पिघलाने वाली मशीन और कई अर्ध निर्मित हथियार बरामद किए गए.

हालांकि छापेमारी के समय घर में कोई मौजूद नहीं था. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थीं. बताया जा रहा है कि यह मकान बिहार के एक व्यक्ति का है. कार्रवाई के दौरान बरहरवा एसडीपीओ नितिन कुमार खंडेलवाल, इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा, रांगा थाना प्रभारी गौरव कुमार भगत और बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह समेत बिहार STF के कई अधिकारी मौजूद थे. पुलिस अब इस अवैध हथियार नेटवर्क के दूसरे कनेक्शन भी खंगाल रही है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *