अपराधियों पर सख्ती: 18 जिलों के 87 वांटेड की तलाश में जुटी झारखंड पुलिस

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राज्य में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए झारखंड पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय ने राज्य के अलग-अलग जिलों में सक्रिय 87 वांटेड अपराधियों की सूची जारी की है। इन लोगों पर हत्या, डकैती, लूट और रंगदारी जैसे संगीन अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इन अपराधियों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

अंतरराज्यीय अपराधियों पर भी निगरानी

जारी सूची में केवल झारखंड के अपराधी ही नहीं, बल्कि ऐसे आरोपी भी शामिल हैं जो वारदात को अंजाम देने के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल और हरियाणा जैसे राज्यों में जाकर छिप जाते हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय बनाकर अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।

18 जिलों के अपराधियों को किया गया चिन्हित

पुलिस की सूची में जमशेदपुर, रांची, चाईबासा, हजारीबाग, सरायकेला, देवघर, लातेहार, पलामू, गढ़वा, बोकारो, लोहरदगा, खूंटी, गिरिडीह, गुमला, कोडरमा, जामताड़ा और दुमका समेत कुल 18 जिलों के अपराधियों के नाम शामिल हैं।

इनमें रंजन मिश्रा, सूरज सिंह, अनवर अली, लखन सिंह, मजहर अंसारी, गुलशन बिरुली, उमेश दास, गुड्डू भुइयां, गौरव खबारे, मो. अफरोज, राजू मुंडा, आलोक भगत, केशव कुमार, इंदर मंडल, शोएब मिर्धा, महावीर यादव, किशोर मंडल और कारु जैसे कई आरोपी शामिल बताए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। साथ ही लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है, ताकि जल्द से जल्द इन वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार कर राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *