सासाराम में ‘प्रेस’ लिखी चोरी की कार बरामद, जांच में खुला बड़ा राज

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

सासाराम: रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन विभाग की कार्रवाई के दौरान एक चोरी की कार बरामद की गई है। खास बात यह रही कि कार के पीछे बड़े अक्षरों में ‘प्रेस’ लिखा हुआ था। जांच के दौरान वाहन के चोरी का होने की पुष्टि हुई। जानकारी के मुताबिक, टोल टैक्स प्लाजा के पास अधिकारियों को कार की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इसके बाद वाहन को रोककर उसके कागजात और नंबर की जांच की गई। जांच में सामने आया कि दिल्ली नंबर की यह कार कई महीने पहले चोरी हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस की नजर से बचने के लिए कार के पीछे ‘प्रेस’ लिखा गया था। कार्रवाई के दौरान एक युवक को भी हिरासत में लिया गया, जिसे आगे की जांच के लिए शिवसागर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। मोटर यान निरीक्षक केके त्रिपाठी के अनुसार, सूचना मिली थी कि कुछ लोग वाहनों पर ‘पुलिस’ और ‘प्रेस’ लिखकर उनका इस्तेमाल कर रहे हैं और ऐसी गाड़ियों के जरिए अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दिए जाने की आशंका है। इसी सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *