15 अगस्त की तैयारियों पर हाईलेवल मंथन, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आज होगी बड़ी समीक्षा बैठक

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर झारखंड सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। 15 अगस्त को राज्यभर में आयोजित होने वाले समारोहों को लेकर आज 7 अगस्त को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाईलेवल समीक्षा बैठक होगी। यह बैठक दोपहर 1 बजे झारखंड विधानसभा स्थित मुख्य सचिव कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति और सूचना-प्रसारण समेत तमाम व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों से तैयारियों की स्थिति की जानकारी लेने के साथ जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी पत्र में प्रशासनिक, पुलिस और तकनीकी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को बैठक में समय पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। सरकार का मकसद समारोह के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को पुख्ता रखना है, ताकि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। वहीं, संताल परगना प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी, उपायुक्त और एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होंगे। सभी अधिकारी अपने-अपने जिलों से झारनेट के माध्यम से बैठक से जुड़ेंगे। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सरकार का फोकस सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा पर भी रहेगा। बैठक के बाद विभिन्न विभागों को तैयारियों को समय रहते पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाने की संभावना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *