रांची: आगामी त्योहारों को देखते हुए हिन्दपीढ़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली एएसपी ने की। इस दौरान थाना प्रभारी समेत थाना के पदाधिकारी, स्थानीय लोग और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और शांति समिति के सदस्यों से आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही गई।
बैठक के दौरान त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।