जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
फायरिंग की घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे की वजह क्या है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर सकती है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।