बातचीत के बाद भी नहीं निकला हल, JPSC-JSSC छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों और झारखंड सरकार के बीच शनिवार को हुई वार्ता बेनतीजा रही। मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में छात्र प्रतिनिधिमंडल और सरकार द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल के बीच करीब दो घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों की जांच, लंबित परीक्षाओं व परिणामों तथा भर्ती प्रक्रिया में सुधार समेत कई मांगें सरकार के सामने रखीं। हालांकि, वार्ता के बाद भी किसी ठोस समाधान पर सहमति नहीं बन सकी। छात्र प्रतिनिधियों का कहना है कि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर स्पष्ट निर्णय नहीं दिया गया है। ऐसे में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्रों का आंदोलन फिलहाल जारी रहेगा। छात्रों ने संकेत दिया है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। इस वार्ता के बाद अब सरकार और छात्रों के बीच आगे की बातचीत को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *