बिहार के सीवान में पटाखों के धमाके से दहला आलमापुर गांव, मकान का हिस्सा ढहा; 5 लोगों की मौत

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

सीवान: बिहार के सीवान जिले में पटाखों में लगी आग ने भयावह हादसे का रूप ले लिया। शुक्रवार को जामो थाना क्षेत्र के आलमापुर गांव में पटाखों से भरे एक मकान में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि मकान के अगले हिस्से का मलबा सड़क पर बिखर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आलमापुर गांव निवासी मो. अमीरुद्दीन मियां के मकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हुए थे। उन्हें पटाखों का कारोबारी बताया जा रहा है। घटना के समय मकान में कई लोगों के मौजूद होने की बात सामने आई है। इसी दौरान पटाखों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वहां रखे दूसरे पटाखों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद मकान में लगातार धमाके होने लगे।

धमाकों से इलाके में मची दहशत

विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसका मलबा सड़क पर जा गिरा। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के बीच भी दहशत फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस की निगरानी में प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने का काम जारी है। फिलहाल इस हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। आग लगने के सटीक कारणों और घटना से संबंधित अन्य पहलुओं की जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *